

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
दिनेशपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबा काबल सिंह ने शहर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया तथा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विभिन्न शिवालयों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिनेशपुर पहुंच रहे कांवड़ियों के जत्थों का अभिनंदन किया।

किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

