Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया तथा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर रुद्रपुर पहुंच रहे कांवड़ियों के जत्थों का अभिनंदन किया।
ठुकराल कांवड़ियों के विश्राम शिविरों में भी पहुंचे, जहां उन्होंने शिवभक्तों के स्वास्थ्य का हाल जाना और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और अटूट श्रद्धा का जीवंत प्रतीक है। भीषण गर्मी और कठिन मार्ग की परवाह किए बिना भोले के भक्त जिस संकल्प के साथ गंगाजल लाते हैं, वह अत्यंत वंदनीय है।
उन्होंने शिवभक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उनके दृढ़ संकल्प की सराहना की। जलाभिषेक के उपरांत अपने संदेश में ठुकराल ने कहा कि महादेव की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि शहर और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें तथा हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!