Spread the love

(ृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड,)
(9917322413)

गदरपुर खबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के कार्यालय में आज भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों को और मजबूत बनाने तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।
इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा काशीपुर के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कालरा सहित भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक हीरा कार्की, भाजपा महिला मोर्चा काशीपुर की जिला कार्यालय मंत्री ज्योति अरोड़ा, जिला सोशल मीडिया संयोजक रिंकी हितकारी तथा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष स्वरूप सिंह ने प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा से भेंट कर संगठन के मार्गदर्शन में कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने सभी पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच रहकर संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करें।
इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संगठन के मार्गदर्शन में वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!