



कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
टनकपुर। जनपद चम्पावत के टनकपुर में आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा विकास को नई गति देते हुए शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत ₹107 करोड़ की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही ₹85 करोड़ की लागत से इकोलॉजिकल कॉरिडोर के कार्यों का भी विधिवत शुभारम्भ किया गया।


इस अवसर पर आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी कार्यक्रम में भी माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ सहभागिता कर श्रद्धालुओं व स्थानीय जनमानस के बीच आत्मीय संवाद हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। शारदा कॉरिडोर परियोजना पूर्ण होने पर टनकपुर राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख आस्था व पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित होगा।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
