





(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
दिनेशपुर: गदरपुर खबर वार्ड नंबर 6, आवास विकास निवासी विशाल गुप्ता एवं दक्ष पुरी द्वारा स्थापित नए प्रतिष्ठान “दुर्गा ज्वैलर्स” का शुभारंभ आज पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने नवस्थापित प्रतिष्ठान के सफल संचालन और उन्नति की कामना करते हुए स्वामियों को बधाई दी।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के नए प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र के विकास को गति मिलती है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि “दुर्गा ज्वैलर्स” निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करे।
