Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर=उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो जिला काशीपुर में जिला कोषाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मुनी भुसरी ने प्रदेश मंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुनी भुसरी ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
वहीं, गुंजन सुखीजा ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने पर बल दिया। दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
मुनी भुसरी ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे और युवा मोर्चा को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!