Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


Mohammad Deepak receives open death threats


कोटद्वार (संवाद सूत्र)। बीती 26 जनवरी को दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद देशभर की सुर्ख़ियों में आए मोहम्मद दीपक एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक स्पष्ट रूप से यह घोषणा करता नजर आ रहा है कि जो कोई भी मोहम्मद दीपक को मारेगा, उसे दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। चौंकाने वाली बात यह है कि धमकी देने वाला युवक वीडियो में हाथ में 500 रुपये के नोटों की गिîóयां भी दिखा रहा है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर इस धमकी भरे वीडियो के सामने आने के बाद मोहम्मद दीपक ने तत्काल कोटद्वार कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी है। अपनी तहरीर में दीपक ने कहा है कि वीडियो के जरिए उन्हें सरेआम जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे न केवल उनकी बल्कि उनके परिवार की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इस पूरे प्रकरण पर कोटद्वार कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि मोहम्मद दीपक की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में औपचारिक रूप से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो बनाने वाला युवक कौन है और वह कहां का रहने वाला है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि 26 जनवरी को दुकान के नामकरण को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ा था, जिसके बाद से ही मोहम्मद दीपक लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।

Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!