



(9917322413)
गदरपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के महतोष क्षेत्र की मुख्य मार्किट में नाले के समीप कई दशकों से गुजर-बसर कर रहे स्थानीय दुकानदारों पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों के बिजली कनेक्शन तक काट दिए, जिससे व्यापारियों में रोष फैल गया।
मामले की जानकारी मिलते ही विधायक शिव अरोड़ा तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन दुकानदारों के कनेक्शन वैध हैं, उन्हें तुरंत जोड़ा जाए। विधायक ने कहा कि ये लोग वर्षों से यहां व्यापार कर अपने परिवार की आजीविका चला रहे हैं, ऐसे में मानवीय दृष्टिकोण जरूरी है।

विधायक अरोड़ा ने अपने सामने खड़े होकर दुकानदारों के बिजली कनेक्शन जुड़वाए और बिजली आपूर्ति सुचारु करवाई। उन्होंने कहा कि एक गरीब के लिए उसकी आजीविका सबसे महत्वपूर्ण होती है और इसे ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रशासनिक स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, राजेश बजाज, जगदीश विश्वास, इंद्रपाल, महेंद्र सैनी, मन्नू चौधरी, मनमोहन वाधवा, ओमियों विश्वास, दयाल सिकदार, अरुण खुराना, जगजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।


किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
