

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
सीडीओ की अध्यक्षता में सिडकुल कंपनियों के साथ बैठक
रूद्रपुर, 03 फरवरी 2026 (सू.वि.)।
कल्याणी नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में सिडकुल क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बिना ट्रीट किया गया औद्योगिक अपशिष्ट जल कल्याणी नदी में किसी भी स्थिति में न छोड़ा जाए। उन्होंने सभी औद्योगिक संस्थानों को अपने-अपने ट्रीटमेंट प्लांट में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एक माह के उपरांत कंपनियों से निकलने वाले पानी की सैंपलिंग एवं जांच कराई जाएगी, और यदि किसी भी कंपनी द्वारा दूषित पानी नदी में छोड़ा जाता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी/आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एस.पी. सिंह, सहायक अभियंता सुनील कुमार, दिलदार अली सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के एचआर हेड व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

