



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। खबर आगामी 28 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 26.02.2026 को नगर पालिका कार्यालय में प्रातः 11 बजे एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।
बैठक में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना तथा संघ संचालक दीपक सुधा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जानकारी दी गई कि सम्मेलन को आध्यात्मिक ऊ

र्जा प्रदान करने हेतु दो प्रमुख संत मुख्य वक्ता के रूप में पधारेंगे —
• पूज्य संत शिवानंद जी महाराज, पीठाधीश्वर, श्री दूधिया बाबा मंदिर, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)।
• महंत विक्रमजीत सिंह लाल, भजनगढ़ आश्रम, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने बताया कि “संगठित हिन्दू, समर्थ भारत” के ध्येय के साथ यह सम्मेलन 28 फरवरी 2026, शनिवार को आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
• समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
• स्थान: श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार, गदरपुर
मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना एवं संघ संचालक दीपक सुधा ने संयुक्त रूप से नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूज्य संतों के प्रवचनों का लाभ उठाएं तथा आयोजन को सफल बनाएं।
बैठक में सभासद रमन छाबड़ा, सचिन गुप्ता, अश्वनी कुमार, मुकेश चावला सहित पालिकाकर्मी एवं पर्यावरण मित्र भी उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग और सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।

