Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। खबर साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ कुमाऊं टीम ने गदरपुर में दबिश देकर कथित ट्रेडिंग स्कैम के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर करीब 24.70 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार आरोपी फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देता था। निवेश के नाम पर रकम जमा कराने के बाद पीड़ितों से संपर्क तोड़ दिया जाता था। शिकायत मिलने के बाद एसटीएफ ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की और सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। गिरोह के नेटवर्क और बैंक खातों की पड़ताल जारी है। एसटीएफ की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि अनजान ट्रेडिंग ऐप या लिंक पर भरोसा न करें और अधिक मुनाफे के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर सेल में शिकायत करें।
यह कार्रवाई साइबर ठगों के खिलाफ सख्त संदेश है कि अब कानून से बच निकलना आसान नहीं


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!