Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

देहरादून खबर। राजधानी देहरादून में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (JE) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजलीघर पथरी बाग 33/11 के.वी. में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार पर एक शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में नया बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत लोड बढ़ाने के नाम पर 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।
टीम ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!