




(9917322413)
दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर)। माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के आदेश संख्या 108/2025-26 के अनुपालन में दिनांक 4 फरवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनेशपुर में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समय दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक रहा।

कार्यक्रम में नालसा द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए डीएलएसए की निःशुल्क विधिक सेवाओं, टोल फ्री नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया गया। लैंगिक भेदभाव के खिलाफ समान अवसर, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया एवं इंटरनेट फ्रॉड जैसे मामलों में डीएलएसए द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराए जाने की जानकारी भी दी गई।
पैनल अधिवक्ता श्रीमती मंजू सरकार ने उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। शिविर में लगभग 30 से 35 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पीएलवी मीना, कुंवर सिंह, सोनामती घोष एवं कुमारी दीपा उपस्थित रहीं। शिविर का संचालन टीम नंबर 06, तहसील गदरपुर, ऊधम सिंह नगर द्वारा किया गया।
पीएलवी मीना द्वारा शिविर की रिपोर्ट डीएलएसए की सेवा में प्रेषित की गई।

किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
