

(9917322413)
30 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गदरपुर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय,जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं निर्देश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बाजपुर महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में चौकी गूलरभोज पुलिस द्वारा आज दिनांक 12/02/2026 को मुखबिर की सूचना पर हरिपुर जलाशय डैम रैम्प रोड के पास से अभियुक्त अमरजीत सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी ग्राम हरिपुरा हरसान कोतवाली बाजपुर जिला उधमसिंहनगर उम्र 22 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे के अंदर काले रंग के रबर ट्यूब में 30 लीटर कच्ची शराब खाम बरामद किया गया,जिस पर कोतवाली गदरपुर में आबकारीअधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं !
*पुलिस टीम
01= श्री संजय पाठक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गदरपुर
2 =उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी गूलरभोज
3 = हे0 कानि0 प्रीतम सिंह
4 = कानि0 लक्ष्मण कुमार
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

