Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर महावीर नगर गांव से श्मशान घाट तक लगभग 70 वर्षों से लंबित पड़ी सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई। क्षेत्रवासियों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण तब बना जब प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के अथक प्रयासों से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सड़क निर्माण कार्य को हरी झंडी प्रदान की गई।

सड़क निर्माण कार्य का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, दुग्ध समिति के पूर्व अध्यक्ष तिलक गंभीर, पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंद्र खेड़ा तथा मंडल अध्यक्ष सुरेश सुराना सभासद परमजीत पम्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से सड़क न होने के कारण अंतिम संस्कार सहित दैनिक आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण शुरू होने से गांव में खुशी का माहौल है।
इस मौके पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके।सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर मनोज गुम्बर तिलक गंभीर सुरेश खुराना चंदरखेड़ा सुरेंद्र सचदेवा प्रेम सचदेवा बलबीर सिंह क्षेत्र पंचायत उदित वर्मा प्रतिनिधि रविंद्र सिंह प्रधान पूर्व प्रधान मनोहर प्रकाश मयंक कालरा ग्राम प्रधान शन्टी वर्मा गौरव संदीप संदीप रहलन भाजपा युवा नेता मनीष गुम्बर राजन गावड़ी विनय वर्मा अशोक वर्मा हरजीत संधू उदित वर्मा अशोक सेठी सोनू गावड़ी श्याम तनेजा जसवीर सिंह विजेंद्र सक्सेना अजय सेठी गोपाल वर्मा हर्षित तनेजा विजय ठुकराल भास्कर सेठी सोनू सोनी गांवड़ी सचिन मनचंदा राजन गावड़ी आदि सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!