

(9917322413)
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सुगम, सुरक्षित यातायात के सभी उपाय, उल्लंघन पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 19 मार्च 2025। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शहरी क्षेत्रों के सड़को की डिटेल सर्वे कर ब्लेक स्पॉट्स चिन्हित करने के निर्देश दिए। डीएम पूर्व में चिन्हित ब्लेक स्पॉट्स के लिए की गई कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होने कहा जिन चिन्हित ब्लेक स्पॉट्स में कार्यवाही कर निराकरण किया जा चुका है उन्हे ग्रीन कलर व जिनमे कार्यवाही की जा रहे है उसे पीले कलर व जिन ब्लेक स्पॉट्स में अभी तक कार्यवाही नही हुई है उन्हे लाल कलर में दर्शाया जाये ताकि समीक्षा के दौरान आसानी से पता चल सकें व किये गये कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा सकें। उन्होने खतरनाक कटो को बंद करने के निर्देश दिये और सड़क के कटो, मोड़, डायवर्जनों पर कैटआई, साइनेज, रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिये।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने ओवर स्पीड, ओवर लोडिगं, नशे में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाईल प्रयोग व भार वाहनों में यात्रियों को परिवहन करने पर प्रतिबंध लगाने हेतु नियमित पर्वतन अभियान चलाने के निर्देश एआरटीओ,
पुलिस को दिये।जिलाधिकारी ने दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए सुरक्षा उपाय के साथ ही स्पीड लिमिट साईनेज लगाने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग व लोनिवि के अधिकारियों को दिये। उन्होने काशीपुर में परमानंदपुर पुल के पास आईजीएल मोड व केबीआर हॉस्पिटल के पास सडक दरूस्तकरने के निर्देश पीडी एनएचएआई दिये।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने कहा कि सभी सड़कों के पुलिया के नीचे की सफाई करना सुनिश्चित करे ताकि वर्षा का पानी आसानी से निकल सकें। उन्होने सड़को के बीच में आ रहे विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर को हटाने के निर्देश सड़क व विद्युत महकमो को दिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, ओसी गौरव पांडेय, अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता ओपी सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० राजेश आर्या, पीडी एनएचएआई विकास मित्तल, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्र, विमल पांडे, निखिल शर्मा, सहायक अभियंता लोनिवि पीसी पंत, मौजूद थे।
कृष्णा वार्ता अखबार व न्यूज़ पोर्टल में खबर देने के लिए संपर्क करें 9917322413 9837877981
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

