Spread the love

कृष्णा वा

र्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर। नगर पालिकाध्यक्ष श्मनोज गुम्बर मिन्टू ने 22 फरवरी को आवास विकास स्थित डॉ. हेडगेवार पार्क में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक बंटी छाबड़ा, सह-संयोजक प्रमोद नेगी, सह-संयोजिका पूनम कोशिक, सभासद सचिन गुप्ता, दर्शन सिंह नेगी, पंकज कांडपाल, गुलशन आनंद, जुगनु सुखिजा, मंजू गुम्बर एवं आकाश कोचर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे भव्य रूप देने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!