Spread the love


Krishna Varta gadarpur Uttrakhand
9917322413

देहरादून (संवाद सूत्र ,)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस संवेदनशील प्रकरण में पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए महिला अधिकारी रेणुका देवी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। SIT की सशक्त जांच और सरकार की प्रभावी न्यायालयीय पैरवी के परिणामस्वरूप तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि SIT की जांच पर न केवल निचली अदालत, बल्कि माननीय उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने भी संतोष व्यक्त किया है, जो जांच की मजबूती और निष्पक्षता को प्रमाणित करता है।सीबीआई जांच के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से सबसे अधिक प्रभावित अंकिता के माता-पिता हैं। वे स्वयं उनसे संवाद करेंगे और उनकी भावनाओं, पीड़ा व अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!