Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर:आज विधानसभा गदरपुर के ग्राम अमृतनगर नं० 2 में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने ग्रामवासियों से रूबरू भेंट कर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार तेजी से काम हो रहा है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
सुखीजा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी प्रदेश मंत्री का स्वागत करते हुए अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!