




(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
दिनेशपुर खबर गुंजन सुखीजा विगत रात्रि नगर पंचायत दिनेशपुर की अध्यक्षा मंजीत कौर एवं पूर्व अध्यक्ष काबल सिंह विर्क के निवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने परिवार से भेंट कर काबल सिंह विर्क के सुपुत्र अर्श विर्क को पुत्री रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर घर का माहौल खुशियों से सराबोर नजर आया। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने नवजात शिशु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटी का जन्म परिवार के लिए सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक होता है। उन्होंने ईश्वर से नन्ही बिटिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही उन्होंने परिवार के वरिष्ठ सदस्य काबल सिंह विर्क (बाबा) के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक रहे हैं।
