



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
रुद्रपुर। श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार सायं लोक विहार स्थित शिव मंदिर से गल्ला मण्डी स्थित श्री श्याम मंदिर तक भव्य एवं विशाल निशान यात्रा निकाली गई। श्याम बाबा के जयकारों के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा क्षेत्र “हारे का सहारा – बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से भक्तिमय हो गया।
निशान यात्रा में विशेष रूप से पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी अपने हाथों में निशान लेकर पदयात्रा की तथा बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अवतार बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म एवं धार्मिक उत्सव समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
निशान यात्रा में मुख्य रूप से अनुराग शर्मा, यश पाठक, वैभव शर्मा, अरुण गुप्ता, पंकज गुप्ता, अध्यांश गौड़, चिराग, नैतिक, अनिल गुप्ता, रमेश जायसवाल, सागर, विनोद भाटिया, भरत, सुरभि, सलोनी, पूनम, राधिका, सरिता, सुमन, मीना, नेहा, प्रीति, ऋचा, विनीता, काजल आहूजा, रूचि, अमन, साहिल, सन्नी, अजय, संदीप, भावना, बबीता, सृष्टि सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

