Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर के वार्ड नं. 6 गूलरभोज रोड पर अनु ग्रोवर द्वारा स्थापित नए प्रतिष्ठान “Glamour Zone” बुटीक का आज भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर गदरपुर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, अद्वेत स्वरूप आश्रम की बाई जी एवं ब्लॉक प्रमुख ज्योती ग्रोवर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान के शुभारम्भ पर अनु ग्रोवर एवं उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलती है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, हंसराज ग्रोवर, दीपक ग्रोवर, आकाश कोचर, सुखदेव ढींगड़ा, सोनू गुम्बर, पूनम ग्रोवर सहित कई गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने नए बुटीक की सफलता की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनूप ग्रोवर दीपक ग्रोवर को कृष्णा वार्ता परिवार की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!