Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की गरिमामयी उपस्थिति

गदरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पर्व की भांति आयोजित किए जा रहे हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में गदरपुर नगर में दूसरा भव्य सम्मेलन सनातन धर्म मंदिर, बुद्ध बाजार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संत शिवानंद जी महाराज (पीठाधीश्वर, श्री दूधिया वाला मंदिर, रुद्रपुर) ने संबोधित करते हुए संघ को ऐसा संगठन बताया, जो पूरे हिंदू समाज को एकसूत्र में बांधकर भारत को पुनः विश्वगुरु के स्थान पर स्थापित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुआ, जिसमें नगर के अनेक गणमान्य परिवार यजमान के रूप में उपस्थित रहे। पूर्णाहुति के अवसर पर नगरवासियों ने निमंत्रण पत्र के साथ घर-घर पहुंचाई गई हवन सामग्री के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के संयोजक सुभाष खुराना, सहसंयोजक मनीष सेतिया, प्रमोद बजाज, राजेंद्र पाल, उमेश चौहान एवं सुनीता बजाज ने नगरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए! Uíआभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष सतीश कशिश खुराना ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों व बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत विक्रमजीत सिंह लाल (गुरुद्वारा डेरा भजनगढ़ साहिब) ने ‘हिंदू’ शब्द की व्यापक व्याख्या करते हुए कहा कि जो भारत को अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि मानता है, वह हिंदू है। हिंदू किसी विशेष उपासना पद्धति का नाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया। सरस्वती शिशु मंदिर, एस.एस. पब्लिक स्कूल, रेड रोज स्कूल तथा सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख विशाल खेड़ा ने संघ की 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा, सेवा कार्यों और सामाजिक परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कशिश खुराना ने किया तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अरविंद पांडे, गदरपुर विधायक, तथा गुंजन सुखीजा, भाजपा प्रदेश मंत्री की विशेष उपस्थिति रही। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर पर्वतीय सांस्कृतिक समिति, पंजाबी सभा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुंडिया बाल्मीकि समाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित नगर एवं आसपास के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!