



(कृष्ण वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को गदरपुर स्थित डॉ. हेडगेवार पार्क में ‘सकल हिंदू समाज’ के तत्वावधान में एक भव्य हिंदू

सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गदरपुर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर सांस्कृतिक एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता सहारनपुर के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देशमुख वशिष्ठ, ब्रह्मकुमारी संस्थान से ज्योति बहन, एकल विद्यालय के क्षेत्र संगठन मंत्री अरविंद एवं भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि और सामाजिक समरसता की कामना की।

सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
मुख्य वक्ता आचार्य देशमुख वशिष्ठ ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। वहीं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर कार्य करेंगे, तभी एक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होगा।

कार्यक्रम के प्रबुद्ध सत्र में अन्य वक्ताओं ने हिंदू जागरण और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में सामूहिक समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने ऊंच-नीच का भेद मिटाकर एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन को सफल बनाने में संयोजक बंटी छाबड़ा, सह-संयोजक प्रमोद नेगी, पंकज कांडपाल प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेश हुंडिया सोनू गुम्बर रिया विनोद चुघ जीवन जोशी , अजय बठला , दर्शन नेगी, कुनाल नारंग, पंकज कांडपाल,, संतोष गुप्ता, शिवम त्रीपाठी , आकाश कोचर , पूनम ग्रोवर, नीरज गुम्बर,सोमया वर्मा, मोहित अरोरा आदि मौजूद रहे

