Spread the love


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके एस.जे.एम. के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी मोहित चोपड़ा के सम्मान में गदरपुर में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जन-सद्भाव और कौमी एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न समाजों, वर्गों और संगठनों ने एक मंच पर एकत्र होकर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी शाकिर अली, सलीम बाबा (सभासद के पिता), फैजान एवं नईम ने मुख्य रूप से उनका स्वागत कर कौमी एकता की मिसाल पेश की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज को ऐसे ऊर्जावान युवाओं की आवश्यकता है जो राजनीति से ऊपर उठकर मानवता, भाईचारे और सेवा भाव को प्राथमिकता दें।
समारोह में उमड़ी भारी भीड़ ने यह सिद्ध कर दिया कि निस्वार्थ सेवा के बल पर सर्वसमाज के दिलों में विशेष स्थान बनाया जा सकता है। सैकड़ों युवाओं, बुजुर्गों एवं व्यापारियों ने फूल-मालाओं और स्मृति-चिन्ह भेंट कर मोहित चोपड़ा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान से अभिभूत मोहित चोपड़ा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास उन्हें भविष्य में और अधिक ऊर्जा व समर्पण के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!