Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर (उधम सिंह नगर):
कोतवाली गदरपुर पुलिस ने जघन्य हत्या कांड का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक खोखा कारतूस तथा पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
घटना के संबंध में वादिनी श्रीमती उर्मिला सिंह, निवासी ग्राम बकैनिया द्वारा 30 मार्च 2026 को कोतवाली गदरपुर में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 धारा 103(1), 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक (अपराध/काशीपुर) एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने सकैनिया क्षेत्र स्थित कुईखेड़ी तिराहे के पास से अभियुक्त सर्वजीत सिंह (45 वर्ष) एवं रविशंकर उर्फ गुड्डू (46 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 103(1), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि किशोर के विरुद्ध 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ा गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 32 बोर का रिवॉल्वर, एक खोखा कारतूस तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद कर विधिक प्रक्रिया के तहत सील किया। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि किशोर को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की विवेचना प्रचलित है।
बरामदगी:
01 अदद लाइसेंसी रिवॉल्वर 32 बोर
01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर
05 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल जीवन फुलेरा, राजेंद्र बिष्ट एवं उमेश जोशी शामिल रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!