Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर को  सरदारनगर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पत्थरकुई के पास गदरपुर से दो व्यक्ति मोहन सिह पुत्र वीर सिह निवासी ग्राम शीतपुरी बासखेडी थाना केलाखेडा उधम सिह नगर उम्र 32 वर्ष, दिनेश सिह पुत्र मोति सिह निवासी ग्राम खेमपुर थाना गदरपुर उधम सिह नगर उम्र 20 वर्ष के कब्जे से क्रमशः पारदशी पन्नी में काले रंग के कठोर लोईनुमा (गोल आकृति का) 301.67 ग्राम (बिना पन्नी के 300.77 ग्राम) नाजायज चरस व पारदशी पन्नी में काले रंग के कठोर लोईनुमा (गोल आकृति का) 201.40 ग्राम (बिना पन्नी के 200.47 ग्राम) नाजायज चरस कुल 501.24 ग्राम नाजाय चरस व वाहन स्पैलण्डर प्लस  यू0के0 06 एबी 2480 बरामद होने पर उक्त अभियुक्त गण के विरुद्ध विधिनुसारत समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर मे अभियुक्त गण के विरुद्ध FIR NO. 191/2023 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त गण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
पुलिस टीम1- श्री जसवीर चौहान थानाध्यक्ष गदरपुर2-उपनिरीक्षक श्री बसन्त प्रसाद
3- कानि0 717 ललिता प्रसाद
4- कानि0 64 निकुल जाटल
5- कानि0 664 बलवन्त सिंह

Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!