Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413

गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महावीर नगर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आज ‘मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना’ के तहत बनने वाली सड़क का विधिवत शुभारंभ किया गया। लगभग 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली यह 900 मीटर लंबी सड़क ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा देगी।

सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा फीता काटकर एवं भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गांव को मजबूत एवं सुगम मार्गों से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में भी उल्लेखनीय सुविधा बढ़ेगी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, वरिष्ठ भाजपा नेता तिलक राज गंभीर, अशोक वर्मा, मनोहर प्रकाश, ग्राम प्रधान मयंक कालरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण रानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को जनउत्सव का रूप दे दिया।
सड़क निर्माण की शुरुआत से महावीरनगर के ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि नई सड़क बनने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता भी बेहतर हो सकेगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!