



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)
गदरपुर। खबर कांग्रेस के पूर्व विधायक कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र पाल सिंह ने क्षेत्रवासियों को सद्भावना का संदेश देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति आपसी विश्वास और सौहार्द से ही संभव है। हमें मतभेदों को भुलाकर विकास और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।
राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे सदैव क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील की।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
