Spread the love

(कृष्णा वर्धा गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। होली के पावन अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेंद्र पाल सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुरानी कटुताओं को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में विश्वास व एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
राजेंद्र पाल सिंह ने कामना की कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने नागरिकों से शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ होली मनाने की अपील की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!