Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)(9917322413)पुरानी कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा, शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में हुआ नया गठनगदरपुर खबर ।नगर के सनातन धर्म मंदिर कार्यालय, बुध बाजार में गुरुवार को भारत विकास परिषद गदरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुरानी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया, जिसके बाद कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया।
इसके उपरांत नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री रविंद्र बजाज चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजीव ग्रोवर को अध्यक्ष, डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू) को सचिव, सागर गाबा को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती अंजू भुड्डी को महिला सहभागिता (संयोजिका) की जिम्मेदारी सौंपी गई।नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प भी लिया गया।
बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। इनमें दीपक सुधा, विनोद चुग, डॉ. अरविंद धवन, डॉ. अजय श्रीवास्तव, राकेश भुड्डी, राजकुमार भुड्डी, अशोक हुड़िया, राकेश कम्बोज, डॉ. विनीत अरोरा, बंटी छाबड़ा, गौरव मदान सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!