Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। खबर आगामी होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए गदरपुर कोतवाली द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आमजन को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व कोतवाल संजय पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि होली और रमजान दोनों ही त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता के प्रतीक हैं। सभी नागरिक मिल-जुलकर त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार के विवाद या अफवाहों से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
कोतवाल संजय पाठक ने लोगों से अपील की कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर मार्च निकाला गया।
पुलिस प्रशासन की इस पहल को आमजन ने सराहा और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!