Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

देहरादून, 21 फरवरी 2026 (खबर गदरपुर)शिक्षा विभाग में घटित मारपीट की घटना को लेकर कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। निदेशक महोदय एवं कार्यालय कार्मिकों के साथ हुई अभद्रता को पूरे शिक्षा तंत्र की गरिमा पर सीधा आघात बताया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि शिक्षा विभाग समाज के भविष्य का आधार है और यदि विभाग के शीर्ष पद पर बैठे अधिकारी के साथ इस प्रकार की घटना हो सकती है तो सामान्य कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता स्वाभाविक है।
एक कर्मचारी ने कहा कि सभी कर्मचारी सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण के अधिकारी हैं। घटना का कड़ा विरोध करते हुए दोषियों पर सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।
घटनाक्रम के संबंध में कुमाऊं मंडल के समस्त कार्यालय सहायक/प्रयोगशाला सहायक संगठन, उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने भी तीखा विरोध दर्ज कराया। संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष संदीप कलखुड़िया, पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष पंकज पांडे, उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष घनश्याम सुयाल, कुमाऊं मंडल संयोजक एवं संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विवेक भट्ट, वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी, ललित मोहन गहतोड़ी, राजेंद्र मोहन जोशी, नरेश जुकारिया, प्रकाश जोशी एवं मुकेश टम्टा सहित अन्य पदाधिकारियों ने निदेशक महोदय पर हुए हमले की घोर निंदा की।
संगठन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, बल्कि कर्मचारियों के मनोबल पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!