



रिपोर्टर सागर धमीजा

गदरपुर शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की रैली का आयोजन और 9 अक्टूबर को मौर्य एकेडमी गदरपुर में की जाएगी। इस वर्ष आयोजन की जिम्मेदारी गदरपुर ब्लॉक को दी गई है। खंड शिक्षा अधि कारी गदरपुर श्री सावेद आलम जी ने बताया है कि जनपद स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता के लिए मौर्य अकादमी का चयन किया गया है जिसमें सभी एथेलेटिक्स प्रतियोगिट्टीखो-खो क्रिकेट पॉलीबॉल ताइक्वांडोरिंग आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एसएम पब्लिक स्कूल का चयन किया गया है खंशिया अधिकारी गदरपुर ने बताया है कि इस जनपदीय क्रीड़ा रैली में जिले के सभी ब्लॉक रुद्रपुर खटीमा काशीपुर गदरपुर के प्राथमिक व उन्य प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 100 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है प्रतियोगिता का उद्घाटन गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अरविंद पांडे जी द्वारा किया जाएगा।

