Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

दिनेशपुर।मा० सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के अनुपालन में आदेश संख्या-108/2025-26 के तहत आज दिनांक 16/02/2026 को प्राथमिक विद्यालय दिनेशपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक संपन्न हुआ, जिसमें “डिजिटल न्याय पहलू को सुदृढ़ बनाना” विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान ई-टू-कॉपी मॉड्यूल, ई-सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली तथा आमजन को मिलने वाली डिजिटल विधिक सुविधाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल-फ्री नंबर 15100 तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता पर भी विस्तृत प्रकाश डाला गया।
दिनेशपुर।
मा० सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के अनुपालन में आदेश संख्या-108/2025-26 के तहत आज दिनांक 16/02/2026 को प्राथमिक विद्यालय दिनेशपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक संपन्न हुआ, जिसमें “डिजिटल न्याय पहलू को सुदृढ़ बनाना” विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान ई-टू-कॉपी मॉड्यूल, ई-सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली तथा आमजन को मिलने वाली डिजिटल विधिक सुविधाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल-फ्री नंबर 15100 तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता पर भी विस्तृत प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार एवं पराविधिक कार्यकर्ता मीना अनुपस्थित रहीं, जबकि पराविधिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह, सोनामती घोष एवं कुमारी दीपा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण विधिक जानकारियाँ देकर जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में कुल 42 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
टीम संख्या-6, तहसील गदरपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की रिपोर्ट पीएलवी सोनामती घोष द्वारा प्रेषित की गई।

किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!