




(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर:भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत डल बाबा मंदिर से बौर जलाशय होते हुए तिलपुरी वन बैरियर तक सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी गई है।उन्होंने बताया कि यह सड़क लगभग 12.675 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी कुल लागत लगभग 18 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
गुंजन सुखीजा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
