Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर आज श्री सुहावा राम भुड्डी धर्मशाला में SBR Institute Of Medical Sciences द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शिविर में क्षेत्रवासियों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें नेत्र जांच, हड्डी रोग परामर्श, स्त्री रोग, बाल रोग एवं सामान्य चिकित्सा सेवाएं शामिल रहीं। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
इस अवसर पर सभासद रमन छाबड़ा, सचिन गुप्ता, अशोक भुड्डी, राजन गुम्बर, दीपक ग्रोवर, धीरज बठला एवं आकाश कोचर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रही मौजूद
शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं—
नेत्र विभाग: डा० जय
हड्डी रोग विभाग: डा० मो० आतिफ
स्त्री रोग विभाग: डा० दीक्षा यादव
जनरल विभाग: डा० देवअर्जुन पन्नू
बाल रोग विभाग: डा० पुजवल
पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!