





(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर ( खबर,) ग्राम सभा ढीमरखेड़ा, फतेहगंज में शमशान घाट पर टीन शेड निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने क्षेत्र के माननीय सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया। यह कार्य स्थानीय आग्रह पर पूर्ण कराया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस जनहितकारी कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देती है।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुंडिया क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रमजीत सिंह, रणजीत सिंह, संदीप कंबोज, बाबा हरदयाल सिंह, भरत प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सांसद का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस निर्माण कार्य से अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्यों में अब किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भविष्य में भी क्षेत्र में ऐसे विकास कार्यों की अपेक्षा जताई और जनहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
