Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर: गदरपुर खबर भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस दौरान मंच पर उपस्थित नेताओं ने नव-शामिल सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में संजय ठुकराल के साथ चेतन मंगत, सुनील चुग, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, विजय गिरी, मधुर चौहान, अमित चीमा, हरविंदर विर्क, विजय छाबड़ा, दिव्यांशु त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा, नरवर गिल और मन्नू अरोरा सहित अनेक युवा शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता रुझान इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है और बदलाव चाहती है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि संजय ठुकराल जैसे ऊर्जावान युवाओं के पार्टी में आने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!