

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
गदरपुर। आगामी 16 फरवरी को राजभवन देहरादून के प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गदरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया।
प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि 16 फरवरी को प्रदेशभर से कांग्रेसी राजभवन का घेराव कर जनहित से जुड़े मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आमजन स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
नेताओं ने अंकिता भंडारी तथा किसान सुखवंत सिंह जैसे चर्चित मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। साथ ही बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को “सीधी मौत” करार देते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही और बदहाल व्यवस्थाओं के कारण आए दिन निर्दोष लोगों की जान जा रही है।
इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर तथा नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी सहकारी समिति के अध्यक्ष भी ठुकराल ने भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और अपराध के मुद्दों पर सरकार को पूरी तरह विफल बताया।

वक्ताओं ने दावा किया कि 16 फरवरी को देहरादून में होने वाले घेराव कार्यक्रम में गदरपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।
कार्यक्रम में , किशोर हालदार, रामविलास, ममता हालदार, नारायण हालदार, तारक बछाड़, किशोर सामंत, चंदन नयाल, प्रेम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

