

9917322413
2027 चुनाव को लेकर कांग्रेस की मजबूती पर हुई चर्चा
गदरपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने पर दीदी प्रिंस शिल्पी अरोरा को बधाई देने के लिए समाजसेवी शाकिर अली उनके आवास पर पहुँचे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी से जुड़े अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

चर्चा के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने, युवाओं व समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर सहमति बनी। सभी ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रिंस शिल्पी अरोरा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया गया और कांग्रेस संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद व्यक्त की गई।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

