


कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
गदरपुर।जिलाधिकारी महोदय के आदेशों के अनुपालन में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग, पुलिस गदरपुर, पुलिस दिनेशपुर तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान श्रीमती ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी गदरपुर की अध्यक्षता में संचालित किया गया।
चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। अभियान में एक बिना नंबर की जेसीबी मशीन को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त एक डंपर वाहन को भी सीज किया गया। वहीं यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 44 वाहनों के चालान किए गए।
अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा ओवरलोडिंग व बिना नंबर/बिना पंजीकरण वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि आगे भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

