



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

खटीमा: गदरपुर खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट के साथ सहभागिता करते हुए वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
पूज्य सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर गुलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने भी पहुंचकर नमन किया व सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा इस गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित सैनिकों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर सैनिकों की सुविधा हेतु सीएसडी कैंटीन का भव्य शुभारंभ भी किया गया, जिससे क्षेत्र के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
