Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर: खबर गैस की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने अपने कार्यालय में सप्लाई इंस्पेक्टर को तलब कर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ब्लॉक प्रमुख ने निर्देशित किया कि ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक गांव के लिए गैस वितरण का एक निश्चित दिन तय किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि बढ़ती गैस कीमतों के बीच आम जनता पहले ही परेशान है, ऐसे में कालाबाजारी या वितरण में लापरवाही बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाया जाए।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की जनता को राहत दिलाने और गैस वितरण प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया गया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!