

9917322413
उत्तराखंड में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव इसी माह संपन्न होंगे
उत्तराखंड में बीजेपी जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों का चुनाव जल्द ही संपन्न कराया जाएगा। राज्य में पार्टी ने भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए विधान सभा स्तर पर 210 नेताओं को पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक पार्टी निकाय चुनावों के बाद एक बार फिर संगठनात्मक चुनावों की ओर आगे बढ़ रही है। इसके तहत आज देहरादून में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में मंडल और जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 25 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव करा लिए जाएंगे। साथ ही फरवरी के अंत तक जिलाध्यक्षों के चयन का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भी उत्तराखंड को शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, संगठनात्मक चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर नेताओं में जोड़तोड़ और गुणा भाग का खेल शुरू होने की सूचनाएं हैं।
ये हो सकता है फार्मूला
भाजपा में जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पर सभी की निगाहें हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 60 साल से अधिक आयु वाले नेताओं, दागदार छवि वालों को जिलाध्यक्ष नहीं बनाने का फार्मूला तय किया है। साथ ही यूपी में तीसरी बार किसी भी नेता जिलाध्यक्ष नहीं बनाने का फार्मूला भी अपनाया हुआ है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में भी पार्टी कुछ इसी फार्मूले के आधार पर आगे बढ़ सकती है। यूपी का फार्मूला लागू होने से उत्तराखंड में कई जिलाध्यक्ष बदल सकते हैं।
भाजपा में 11729 बूथ कमेटियों का गठन
उत्तराखंड में भाजपा ने संगठनात्मक चुनावों के तहत अब तक 11729 बूथ कमेटियों का गठन कर लिया है। निकाय चुनावों की वजह से चुनावों की प्रक्रिया लटक गई थी अब इस कार्य को फिर से शुरू किया जा रहा है। जल्द ही आगे की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद राज्य में जिलाध्यक्षों का चयन शुरू हो जाएगा।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर