Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर, संवाददाता।कोतवाली गदरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से विभिन्न तिथियों में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से एक आईफोन सहित कुल 16 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2,75,000 रुपये है, महज एक माह के भीतर बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली गदरपुर द्वारा गुमशुदा मोबाइलों का डेटा पोर्टल पर अपलोड कर लगातार निगरानी रखी गई, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न कंपनियों के 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद मोबाइलों में एक आईफोन 13 प्रो सहित रियलमी, वीवो, सैमसंग, ओप्पो, पोको, वनप्लस, टेक्नो आदि कंपनियों के फोन शामिल हैं। बरामदगी के बाद 23 फरवरी 2026 को सभी मोबाइल संबंधित स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में हेड कांस्टेबल हरीश वर्मा, कांस्टेबल सआदत अली, लक्ष्मण कुमार, रवीन्द्र बिष्ट, उमेश जोशी, कुन्दन सिंह, महिला कांस्टेबल जानकी बुढ़लाकोटी एवं होमगार्ड गिरीश कुमार शामिल रहे।
गदरपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!