Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

गदरपुर। क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित एवं महत्वपूर्ण डल बाबा मंदिर से बौर जलाशय होते हुए तिलपुरी वन बैरियर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के अथक प्रयासों से। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना का औपचारिक अनुमोदन कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने बताया कि यह सड़क मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत हुई है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। लगभग 12.675 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत व्यय होगी।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय काश्तकारों, ग्रामीणों एवं आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, वहीं बौर जलाशय जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल तक पहुंच भी सुगम होगी। इससे क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!