Spread the love

राहुल गांधी ने पहनाया कांग्रेस का पटका, समर्थकों में खुशी की लहर — बदल सकते हैं उधम सिंह नगर के सियासी समीकरण
खबर:
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर उत्तराखंड की रुद्रपुर विधानसभा सीट की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है, जिससे क्षेत्र की सियासत में जबरदस्त हलचल मच गई है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर ठुकराल के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने को राजनीतिक विश्लेषक एक बड़ा गेम चेंजर मान रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके शामिल होने से न सिर्फ रुद्रपुर सीट, बल्कि पूरे उधम सिंह नगर जिले की कई विधानसभा सीटों पर सीधा असर पड़ सकता है।
ठुकराल का क्षेत्र में मजबूत जनाधार रहा है और उनकी पकड़ स्थानीय राजनीति में काफी प्रभावशाली मानी जाती है। ऐसे में कांग्रेस को अब एक मजबूत चेहरा मिलने से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिल सकती है।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि इस कदम से आने वाले चुनावों में सियासी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। खासतौर पर रुद्रपुर सीट पर मुकाबला अब और भी दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या राजकुमार ठुकराल की एंट्री से रुद्रपुर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल जाएगा?
आने वाले दिनों में इसके असर साफ तौर पर देखने को मिल सकते हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!