Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर, खबर अप्रैल 2026। जनपद ऊधम सिंह नगर में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में आयोजित बैठक में किसानों और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार अब मंडी परिसर में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों को गांवों में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी नजदीकी स्थान पर ही सुविधा मिल सके।
अपर जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि गेहूं खरीद सत्र 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 108 क्रय केंद्र प्रस्तावित किए गए थे, जिनमें से 18 केंद्र खाद्य विभाग के हैं। शेष 90 केंद्रों में से जो केंद्र मंडी से 08 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर संबंधित ग्राम क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा।
यह निर्णय किसानों की मांग पर लिया गया है, क्योंकि पूर्व में कई किसान मंडी तक पहुंचने में असुविधा महसूस कर रहे थे। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब इन केंद्रों को गांवों में स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के. यादव सहित संबंधित अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!