



9917322413
गदरपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 4 लैपटॉप व बाइक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली गदरपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के 04 लैपटॉप और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 जनवरी 2026 को वादी अंकुर चावला पुत्र स्व. तिलकराज चावला, निवासी ग्राम बराखेड़ा, कोतवाली गदरपुर द्वारा थाना गदरपुर में तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि दिनेशपुर–मटकोटा रोड पर अशोका रिसोर्ट के पास स्थित उनके ओवरसीज नामक कार्यालय से अज्ञात चोरों द्वारा लैपटॉप आदि सामान चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना गदरपुर पर मु. FIR संख्या 05/2026 धारा 305(ए)/331(4) BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा को सौंपी गई।
घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर द्वारा दिए गए थे। निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
दिनांक 05 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम सूरजपुर, चीनी मिल दिनेशपुर अंडरपास से लगभग 100 मीटर पहले, सड़क किनारे झोपड़ी के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 04 अदद चोरी के लैपटॉप और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
राजू विश्वास पुत्र रंजीत विश्वास, निवासी इंटर कॉलेज के पीछे, वार्ड नंबर-06, दिनेशपुर, उम्र 23 वर्ष
इन्द्रजीत मंडल पुत्र स्व. श्री नारायण मंडल, निवासी दुर्गा माता वाली गली, वार्ड नंबर-04, दिनेशपुर, उम्र 27 वर्ष
के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बरामद मोटरसाइकिल को रुद्रपुर क्षेत्र से चोरी किया जाना स्वीकार किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 305(ए)/331(4)/3(5)/317(2) BNS के अंतर्गत गिरफ्तारी की गई है।
बरामद माल में
04 लैपटॉप (एचपी, लेनोवो व डेल कंपनी)
01 होंडा लिवो मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)
शामिल हैं। अभियुक्तों को बरामद माल सहित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं, जिनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कांस्टेबल कुंदन सिंह, उमेश जोशी एवं जीवन फुलेरा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

